{"_id":"5741fb5b4f1c1bb215690d20","slug":"the-death-of-the-young-man-from-drowning-in-tawi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंसाल में तवी में डूबने से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंसाल में तवी में डूबने से युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 23 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
नदी में डूबा युवक
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्झर कोटली थाना के अंतर्गत डंसाल में तवी नदी में नहाते वक्त रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक के दोस्तों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तवी नदी से बाहर निकाला। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक उन्हें दो युवकों ने सूचना दी कि वह रिहाड़ी के रहने वाले हैं। रविवार को छुट्टी होने के चलते झज्झर कोटली के नजदीक डंसाल में आए थे।
गर्मी बहुत ज्यादा होने के चलते तवी में नहाने के लिए उतरे। दोनों के मुताबिक रिहाड़ी का रहने वाला माणिक गुप्ता (24) भी उनके साथ नहा रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे बहता गया।
उन्होंने आगे बढ़कर माणिक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद युवकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद माणिक गुप्ता के शव को तवी नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।