{"_id":"b454159af190ce45f1321389a34c4306","slug":"terror-activities-have-decreased-in-past-4-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK में 4 सालों में आतंकी घटनाओं में आई है कमी'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
JK में 4 सालों में आतंकी घटनाओं में आई है कमी'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग के मुताबिक, पिछले चार वर्षों में जम्मू क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों में कमी आई है। गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू क्षेत्र के 10 जिलों में शामिल रियासी में 2011 के बाद से अब तक आतंकवाद की एक भी घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
इस दौरान क्षेत्र के 10 जिलों में आतंकवाद से जुड़े कुल 64 मामले सामने आए। उधमपुर में एक, सांबा में तीन, रजौरी में चार, कठुआ में पांच, जम्मू, डोडा और रामबन जिलों में छह-छह घटनाएं सामने आईं। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में आतंकवाद से जुड़ी सबसे ज्यादा 15 घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि साल 2011 में 29 आतंकवादी घटनाएं हुईं जबकि 2012 में 11, 2013 में छह, 2014 में 12 और 2015 में मार्च तक तीन घटनाएं दर्ज की गईं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी सूचना है कि करीब 15-20 आतंकवादी जम्मू क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन