{"_id":"2138e7a7ce3cf6000fce9641ec59c65f","slug":"teenage-kidnapped-while-playing-in-front-of-his-house-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीपुर इलाके में एक किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। परिवार ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इसके बारे सभी थानों को सूचित कर दिया गया है कि यदि कहीं पर किशोर का सुराग मिले तो इसकी पुलिस को जानकारी दी जाए। जानकारी के अनुसार रामपाल निवासी जानीपुर ने पुलिस को शिकायत की है।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा रोहित कुमार पुत्र राम कृष्ण निवासी जानीपुर घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसका किसी अज्ञात ग्रुप ने अपहरण कर लिया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया।
विज्ञापन
तो परिजनों ने उसकी तलाश की। जिसमें पता चला कि कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए थे। परिजनों ने तुंरत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तुंरत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।