फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Student crushed by tanker, death on the spot

घर जाने को उतरी थी स्कूल बस से और मिली मौत

Thu, 13 Nov 2014 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 13 Nov 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
Student crushed by tanker, death on the spot

झज्जर कोटली के पंजाल क्षेत्र में वीरवार की दोपहर एक ऑयल टैंकर ने चौथी कक्षा की छात्रा को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में शैली देवी (10) पुत्री सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं लोगों के वहां पहुंचने से पहले टैंकर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्कूल से छुट्टी होने के बाद शैली पंजाल स्थित घर जाने के लिए बस से उतरी थी। वह चौथी कक्षा में पढ़ती थी। घर से स्कूल बस से ही आती-जाती थी।

वीरवार को भी वह घर से स्कूल के लिए निकली, लेकिन हमेशा की तरह वापस नहीं लौटी। जैसे ही वह बस से उतर कर घर के लिए चली थी कि एक ऑयल टैंकर ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन के साथ फरार होने में कामयाब रहा। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी टैंकर चालक वाहन के साथ काफी दूर निकल चुका था। शैली के पिता सुखदेव सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed