फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Son killed father for a golden chain in jammu kashmir

रिश्तों से रिसता खूनः सोने की एक चेन के लिए बेटे ने पिता को दी बेहद दर्दनाक मौत

Mon, 07 Oct 2019 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Oct 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
Son killed father for a golden chain in jammu kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जम्मू संभाग के बिश्नाह के बानाचक में बेटे ने सोने की चेन के लिए पिता की हत्या कर दी थी। वारदात के दिन मृतक विजय कुमार और उसके बेटे तरुण के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। तरुण के पास एक सोने की चेन थी। जो उसके पिता के कब्जे में थी। 11 और 12 सितंबर की रात दोनों के बीच इसी चेन को लेकर झगड़ा हो गया।

विज्ञापन


जिला पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी फारूक केसर ने बताया कि 18 सितंबर को आरएस पुरा के गांव रायपुर गुजरां की माइनर नहर से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक के हाथ पैर बंधे हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का नाम विजय कुमार निवासी बानाचक है। पुलिस ने विजय के पुत्र तरुण को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसने कबूल किया कि उसकी पिता के साथ मारपीट हो गई थी। इस बीच उसने धक्का दे दिया और पिता की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने में शामिल कार बरामद कर ली है। तरुण ने हत्या करने के बाद पिता के शव को अपनी कार में रखकर नहर में फेंक दिया था। पिता का मोबाइल और सिमकार्ड भी फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed