{"_id":"5da3ac085a60b6534a6def35c8bc6e68","slug":"six-peoples-dies-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, छह लोगों की मौत से जुड़ी यह खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़िए, छह लोगों की मौत से जुड़ी यह खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 26 May 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को छह लोगों की अकाल मौत हो गई। राज्य शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में असफल होने पर एक छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बाइक से फिसलने से युवक, शराब पीने से सब्जी वाले और अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की जान चली गई। अन्य मामलों में सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में और एक युवक की जहर निगलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले राज्य शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। इसमें नजाकत हुसैन (17) असफल हो गया था। इससे उसे हार्ट अटैक हो गया। परिवार के सदस्यों ने छात्र को पहले बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने मौत का कारण हृदय गति का रुकना बताया है। परिवार के सदस्यों के अनुसार नजाकत दो विषयों में फेल हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद से ही वह सदमे में आ गया था। रविवार को देर रात उसे हार्ट अटैक हुआ। इसके बाद रविवार को अस्पताल में फिर से हार्ट अटैक आया। पीर मिट्ठा के एसएचओ जावेद मलिक ने बताया कि घर के लोगों का कहना है कि नजाकत बाथरूम में गया और वहां गिर गया। इसके पहले बताया जा रहा था कि नजाकत ने जहर निगल लिया है।
विज्ञापन
नगरोटा के जगती के पास देर रात एक मोटर साइकिल के फिसलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चंचल सिंह निवासी पंजग्राई नगरोटा ने दम तोड़ दिया। घायल सुनील कुमार नगरोटा का रहने वाला है। दोनों किसी काम से उधमपुर की तरफ जा रहे थे।
शहर के कनाल रोड स्थित महाजन स्वीट शाप के सामने एक महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। कनाल रोड चौकी प्रभारी संदीप चाढ़क ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। देर रात महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
नरवाल मंडी में सब्जी बेचने वाले कृष्ण लाल निवासी धार अखनूर की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। वह नरवाल में सब्जी बेचने का काम करता था। नरवाल पुलिस चौकी प्रभारी विशाल कुमार का कहना है कि मृतक ने काफी शराब पी रखी थी। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। कासिम नगर निवासी अनिल कुमार ने सोमवार को अपने ही घर में जहर निगल कर जान दे दी। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।