{"_id":"a7e2a3a51362ee0263a5cf00b998e7d9","slug":"six-bookie-arrested-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लगा रहे थे क्रिकेट मैच पर सट्टा और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लगा रहे थे क्रिकेट मैच पर सट्टा और फिर...
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट मैचों पर सट्टे की बुकिंग करने वाले गिरोह का छन्नी हिम्मत पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर 3 स्थित एक मकान में छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल और 45,700 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि इसमें कुछ अन्य लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
छन्नी हिम्मत के एसएचओ सज्जाद हैदर के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 3 में कुछ लोग क्रिकेट मैच पर सट्टे की बुकिंग कर रहे हैं।
फोन पर होती थी बुकिंग
उसके बाद एक पुलिस टीम ने छापा मारा। उस दौरान बुकी सट्टा लगाने में व्यस्त थे। पुलिस टीम को अचानक देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सभी लोगों को पकड़ लिया गया। हाईटेक बुकी लैपटॉप पर मैच की प्रत्येक गेंद पर बुकिंग करते थे।
बताया जाता है कि जिस दिन भारतीय क्रिकेट टीम का मैच नहीं होता, उस दिन अन्य देशों के मैचों पर भी सट्टा लग रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के अलावा अन्य स्थानों से भी लोग फोन पर बुकिंग करते थे। लोग एकमुश्त रकम सट्टेबाजों के पास जमा करवा देते हैं और उसके बाद फोन पर सट्टा लगाते रहते हैं। मैच समाप्ति के बाद उनका हिसाब किताब होता है।