{"_id":"570e44c94f1c1bec494a6ae4","slug":"shot-circuit-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 13 Apr 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अंबेडकर चौक स्थित एक घर में आग लगने से दहशत मच गई। इसमें हजारों रुपये का घर का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आग को अन्य घरों तक पहुंचने से पहले ही बुझा लिया गया।
नहीं तो कई घर इसकी चपेट में आ जाते। वहीं शहर के बस स्टैंड के पास भी मंगलवार देर रात को चार लकड़ी के खोखों में आग लग गई। इससे खोखे पूरी तरह से जलकर राख हो गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना बस स्टैंड के बिल्कुल पास हुई।
अंबेडकर चौक के पास गुलाम हुसैन के घर में अंब घरोटा के रहने वाले बलवीर सिंह किराए के मकान पर रहते हैं। बुधवार को दोपहर अचानक से घर में आग लग गई। बताया जाता है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की घटना हुई।
विज्ञापन
इसमें घर में रखा कई तरह का सामान जलकर राख हो गया। दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग को अन्य घरों तक फैलने से रोका। हादसे में घर में मौजूद लोग भी इसमें बाल बाल बचे। आग लगने के तुरंत बाद वह घर के बाहर भागे।
वहीं बस स्टैंड में भी शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने से खोखे जलकर राख हो गए। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिन से पारा एक दम से चढ़ रहा है। पारा चढ़ने के साथ आग जनी की घटनाएं शुरू हो गई हैं।