दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला, टांग कटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह में दशहरा ग्राउंड के नजदीक चार युवकों ने बुधवार शाम को तेजधार हथियारों से हमला करके एक युवक की टांग काट दी। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने युवक की टांग काटी है। इससे पहले भी पीड़ित युवक पर हमला हो चुका है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को पहले बिश्नाह के अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को गंभीर देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर ग्यारह, बिश्नाह निवासी रोमित शर्मा (22) दशहरा ग्राउंड के नजदीक किराने की दुकान करता है।
गंभीर हालत में अमृतसर के लिए रेफर
शाम के समय जब वह अपनी दुकान पर बैठा था तो दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक आए और दो युवकों ने मोटरसाइकिल से उतर कर रोमित पर हमला कर दिया। कई बार हमला करने के बाद उसकी टांग काट दी। कुछ ही मिनटों में उन्होंने घटना को अंजाम दिया और हमलाकर फरार हो गए।
आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो वह रोमित की ओर भागे तो देखा कि वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसकी बाई टांग काट दी गई है। रोमित दर्द से चिल्ला रहा था। तभी परिवार के लोगों को सूचना मिली तो उन्होंने रोमित को बिश्नाह के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों न रोमित शर्मा को जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन परिवार के लोगों ने बीएमओ से घायल को अमृतसर रेफर करने की प्रार्थना की तो बीएमओ ने गुहार सुन ली। उधर, पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।