{"_id":"5b5f5bbf4f1c1b48748b7f2f","slug":"sex-racket-busted-in-rajouri-jammu-kashmir-group-of-men-took-into-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए दर्जन भर लड़कों को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए दर्जन भर लड़कों को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के राजोरी में पुलिस ने जिले के नौशेरा में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में नौशेरा व राजोरी से 11 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने लड़कियों की तस्करी व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। इस रैकेट के जाल काफी दूर तक फैले हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार राजोरी थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने नौशेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नौशेरा व राजोरी के कुछ युवक लड़कियों की तस्करी के अवैध धंधे में शामिल हैं। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ युवकों ने उससे संपर्क कर कहीं जाने को कहा। वह उनमें से कुछ को पहले से जानती थी, इसलिए वह उनके साथ चली गई। वे उसे नौशेरा लेकर गए, वहां कुछ दिन तक उसे करीब 12 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।
उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह किसी के सामने अपना मुंह न खोले। किसी तरह वह खुद को बचा कर वहां से भाग कर घर आ गई और अपनी आप बीती परिवार के लोगों को सुनाई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने उन युवकों को कुछ और युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाते भी देखा है। वह लोग लड़कियों की तस्करी का काम करते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस ने किशोरी की बताई जगहों पर छापा मारा, और कुछ युवकों को हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने राजोरी में कुछ स्थानों पर भी छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में अभी तक करीब 11 युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने नौशेरा थाने में अनैतिक तस्करी, दुष्कर्म व कुछ अन्य धाराओं के तहत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन उनमें कौन-कौन शामिल हैं उनकी पहचान अभी गुप्त रखी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के तार दूर तक जुड़े हो सकते हैं।
एसएसपी राजोरी जुगल मनहास ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए युवकों की अभी किशोरी से पहचान कराना बाकी है। मामले में गहनता के साथ जांच की जा रही है।