फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   seven arrested for online fraud in jammu

आनलाइन गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 14 Sep 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
seven arrested for online fraud in jammu

क्राइम ब्रांच जम्मू ने आनलाइन फ्रॉड करने वाले सात लोगों को दबोचा है। इनके पास से 15 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। पिछले दो-तीन साल से क्राइम ब्रांच के पास आनलाइन फ्राड की शिकायतें पहुंच रही थीं।

विज्ञापन


जांच में एक बात सामने आई है कि फ्रॉड करने वाले अधिकतर दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, बिहार और नोएडा के हैं। यहां अपने कार्यालय खोलकर लोगों को फंसा लेते हैं। खुद को बैंकों, बीमा कंपनियों का एजेंट और अधिकारी बता कर यह लूटते थे। सात में से तीन गिरोह के मुख्य किंगपिन हैं।
विज्ञापन


एसएसपी क्राइम ब्रांच जम्मू मुब्बसर लतीफी ने बताया कि कठुआ के रहने वाले विजय कुमार गुप्ता ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि उन्होंने कोटेक जीवन बीमा में पॉलिसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 तक उन्होंने प्रीमियम भरा। 2013 में कोटेक  बीमा का एजेंट बताकर राहुल अग्रवाल नाम के युवक ने फोन किया और कहा कि पॉलिसी रिवाइव करने के लिए पैसे जमा कराएं। उन्होंने 40, 310 रुपये जमा कराए।

इसके बाद उन्हें लगातार पैसे जमा कराने के लिए कॉल आने लगीं। उन्होंने अलग-अलग बैंक अकाउंट के जरिये 9 बैंकों में 15 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद खुद को आईआरडीए का अधिकारी बता कर कॉल करने वाले दीपक सिंगल के कहने पर विजय गुप्ता ने फिर से 22 लाख जमा कराए।

इसके बाद भी कॉल आना जारी रहीं, लेकिन उन्हें पैसा वापस नहीं मिला। फिर उन्हें एहसास हो गया कि उनके साथ ठगी हो रही है। इन शिकायतों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से सात लोगों को दबोचा, जो यह काम कर रहे थे।

इनमें राजस्थान के रहने वाले चंद्र प्रकाश, नोएडा के रहने वाले शिव कुमार, उत्तराखंड के रहने वाले अनिल कुमार, नई दिल्ली के रहने वाले अरुण दास, दिल्ली के रहने वाले राजीव तंवर और सचिन भारद्वाज, हरियाणा के पुष्कर चौधरी शामिल हैं।


पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह एक-दूसरे से लगातार संपर्क में रहते हैं। अनिल, पुष्कर और राजीव तंवर मुख्य किंगपिन हैं। यह लोग कंपनियों और बैंकों से डाटा इकट्ठा कर फोन करते थे और लोगों के  साथ फ्रॉड करते हैं। इनके साथ कई और लोग शामिल हो सकते हैं। इनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed