{"_id":"e7aa07dbdf0ada7d48e0d254c5696ae5","slug":"robbery-case-increased-in-diwali-session-at-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बैठकों में और चोर चोरियों में मस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस बैठकों में और चोर चोरियों में मस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
दिवाली के नजदीक आते ही चोरों ने शहर में अपनी हलचल तेज कर दी है। दो दिन के भीतर शहर में आधा दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। ये शहर के भीड़भाड़ और बड़ी दुकानों में हो रही हैं।
आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं ने पुलिस के इंतजाम की पोल खोल दी है। कई बार शहर के लोगों ने इसके खिलाफ रोष भी जताया लेकिन पुलिस द्वारा उठाए जाने वाले कदमों में कोई खास तेजी देखने को नहीं मिल रही है।
देर रात तक बाजारों में चहल पहल रहने के बावजूद चोरों अपने मंसूबों को कामयाब बना रहे हैं।उल्लेखनीय है कि सोमवार को शहर की सबसे बड़ी मार्केट में से एक अप्सरा में एक साथ तीन बड़ी दुकानों में चोरी हुई।
विज्ञापन
इसके अगले ही दिन शहर में पुरानी मंडी में कपड़े की बड़ी दुकान, एक नामी होटल में ठहरे पर्यटक की लाखों रुपये की घड़ी और छन्नी में सूने घर में नकदी और गहने चोरी होने की घटनाएं हुईं।
पिछले एक हफ्ते से शहर में जिला पुलिस की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पब्लिक बैठक हो रही हैं। इसमें लोग एक ही मुद्दा उठा रहे हैं, वह है चोरी। पुलिस पब्लिक के साथ बैठकें करने में व्यस्त हैं और चोर चोरियां करने में मस्त हैं।
शहर में पुरानी मंडी इलाके में ही दो बड़ी चोरियों के मामले अभी अनसुलझे हैं। व्यापारी और डाक्टर दंपति के घर लाखों रुपये चोरी होने के मामले अभी सुलझ नहीं पाए।