{"_id":"343a583e94d3cc189d247e4673fa3ff6","slug":"rape-with-sales-woman-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: शादी का झांसा देकर सहकर्मी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू: शादी का झांसा देकर सहकर्मी से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
शहर के बड़े शॉपिंग माल और मल्टीप्लेक्स में काम करने वाले कर्मी ने अपनी सहकर्मी के साथ दुष्कर्म किया। सिक्योरिटी में तैनात विक्रम निवासी छन्नी के खिलाफ त्रिकुटा नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। देर रात आरोपी की तलाश में पुलिस छापामारी करती रही।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि लंबे समय से आरोपी उसे शादी का वादा करता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब अचानक वह शादी से इंकार करने लगा है।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने धमकी दी है कि यदि किसी को घटना के बारे बताया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल करवाया है। बुधवार को उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
एसएचओ त्रिकुटा नगर नवीन अंगराल ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी शहर के एक बड़े माल में बतौर सिक्योरिटी मैन का काम करता है।
त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ही यह दुष्कर्म का दूसरा मामला है। चंद दिनों पहले कंजक पूजन के बहाने एक छात्र ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था।