{"_id":"9a03600a6256f613bfd52f8096c194af","slug":"rape-with-7-year-old-girl-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पूजन के बहाने घर ले जाकर किया मासूम का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवरात्र पूजन के बहाने घर ले जाकर किया मासूम का रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
कंजक पूजन के बहाने बहला-फुसला कर एक सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने छात्र को पकड़ लिया है। दुष्कर्म के आरोपी छात्र के खिलाफ त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया है। बीते दो दिन में दुष्कर्म की यह लगातार दूसरी घटना है। जब नाबालिगों को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया।
बुधवार को एक तरफ जहां सभी कंजक पूजन कर रहे थे, वहीं एक छात्र ने पड़ोस की एक कंजक को बहला-फुसला कर अपने घर बुला लिया। उसे सीढ़ियों पर ले जाकर उसके दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़ित बच्ची के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने एफआईआर नंबर 256 में धारा 376, 511 के तहत छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना के बाद बच्ची काफी सहम गई। किसी तरह से हिम्मत कर उसने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। डीएसपी रफीक मन्हास ने इसकी जानकारी दी है।
इससे पहले मंगलवार को झज्झर कोटली पुलिस स्टेशन अंतर्गत भी एक नाबालिग के साथ रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था।