फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rape cases increase in jammu and kashmir last three months

औसतन हर रोज रियासत में एक महिला होती है रेप की शिकार

Sun, 04 Oct 2015 10:56 AM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
rape cases increase in jammu and kashmir last three months

रियासत में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गईं। दुष्कर्म से लेकर शारीरिक उत्पीड़न के मामलों पर अंकुश नहीं लग रहा। पिछले तीन महीनों पर ही यदि नजर डाली जाए तो दो दर्जन से अधिक दुष्कर्म के मामले रियासत में दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते के भीतर आरएस पुरा में ही दो दुष्कर्म के मामले दर्ज हो चुके हैं। सौतेले पिता से लेकर सैन्य कर्मी, शिक्षक, डाक्टर और ससुर तक दुष्कर्म के आरोपी हैं। राज्य में प्रतिदिन एक महिला दुष्कर्म की शिकार हो रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में 331 मामले दुष्कर्म के दर्ज किए गए। 3321 मामले महिला उत्पीड़न के दर्ज हुए। इसमें 1421 शारीरिक छेड़छाड़ के हैं। इस साल जुलाई, अगस्त तथा सितंबर में अभी तक दो दर्जन से अधिक दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें गांधी नगर में सौतले पिता ने बेटी, आरएस पुरा में महिला के साथ गैंगरेप। नवाबाद में होटल कर्मी द्वारा दुष्कर्म करने, गरोटा में दो भाइयों द्वारा दुष्कर्म करने, माहौर में अध्यापक और गरोटा में ससुर पर दुष्कर्म के मामले सामने आए।

पिछले साल दर्ज हुए 331 मामलों में 204 मामले 18 से 30 साल की युवतियों को शिकार बनाने पर दर्ज हुए। इन मामलों में 307 ऐसे लोग थे, जिन्हें पीड़िता जानती थीं। इनमें 61 पड़ोसी, 21 रिश्तेदार, छह करीबी पारिवारिक सदस्य शामिल थे।

इसके अलावा महिलाओं पर अन्य अत्याचार के 3321 मामले दर्ज हुए। इसमें 20 दुष्कर्म के प्रयास, 813 अपहरण और दहेज के शामिल हैं। इन घटनाओं ने पांच की जान तक ले ली।

रेप केस का स‌िलस‌िले बार ब्योरा

rape cases increase in jammu and kashmir last three months

सितंबर में-
जानीपुर में बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज, खौड में युवती के अपहरण का मामला, मेंढर में महिला को शिकार बनाया, आरएस पुरा में महिला के साथ गैंगरेप, बख्शी नगर में युवती को शिकार बनाया, दोमाना में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ।

अगस्त में-
रामबन के बटोत में मामला दर्ज, राजोरी में मामला दर्ज हुआ, सैनिक कालोनी में बलात्कार कर हत्या की गई, बाग-ए-बाहु में सैनिक के खिलाफ मामला दर्ज, दोमाना में अपहरण, बलात्कार का मामला दर्ज, नवाबाद में होटलकर्मी ने बनाया शिकार, गरोटा में दो भाइयों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, माहौर में अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज, गांधी नगर में सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज।

जुलाई में-
गरोटा में ससुर पर मामला दर्ज, अखनूर में नाबालिग को बनाया शिकार, दोमाना में सैनिक के खिलाफ मामला दर्ज, राजोरी में कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed