सेना के जवान ने किया विधवा का बलात्कार, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना का एक जवान महीनों तक एक विधवा को हवस का शिकार बनाता रहा। आरोप है कि जवान ने शादी का झांसा देकर महीनों का महिला के साथ संबंध कायम किए और बाद में मुकर गया।
महिला ने जवान पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। महिला ने इंसाफ के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जवान की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जवान अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
सतवारी कैंट में तैनात है आरोपी जवान
विधवा महिला ने इस संबंध में बुधवार को कोर्ट में अर्जी दायर की थी। महिला मूल रूप से रामनगर की रहने वाली है और दांतों के अस्पताल में काम करती है। सतवारी कैंट में तैनात एक जबलपुर निवासी सैनिक सचिन चड्ढा से उसकी दोस्ती हो गई।
दोनों में जान पहचान बढ़ने के बाद सैनिक महिला के घर में ही रहने लगा और उसे शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाता रहा। जब महिला को पता चला की सचिन पहले से ही शादीशुदा है तो उसने सचिन पर शादी का दबाव बनाया।
महिला की मेडिकल जांच कराई
शादी की बात करने पर सचिन ने महिला से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने इंसाफ के लिए कोर्ट की मदद मांगी।
कोर्ट ने गंग्याल पुलिस को आदेश दिया है कि सैनिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। केस दर्ज कर पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच भी करवाई है।