फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rape accused arrested in arniya

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 17 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested in arniya
बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
अरनिया क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


घटना शनिवार करीब साढ़े पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार आठ वर्षीय बच्ची को आरोपी भूपिंद्र कुमार निवासी तरेबा मोड़ अरनिया ने बस स्टैंड के पास पार्क से अगवा कर लिया था। यहां वह उसे साहिब बंदगी आश्रम की तरफ ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन


देर शाम को बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को सारी घटना की जानकारी दी। इससे माता पिता के होश उड़ गए। बच्ची के पिता ने रविवार को अरनिया थाने में पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि सुबह की गई शिकायत पर कार्रवाई दोपहर के बाद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में होने के कारण थाना प्रभारी को फोन पर जानकारी दी। इस पर उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेने का आदेश दिया। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। इस पर उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, बाद में आरोपी को दबोच लिया गया। 

घटना के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया और थाने के सामने प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी को सिर्फ हिरासत में रखा गया है। थाना प्रभारी ने भीड़ को शांत करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 363 (अगवा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। इस पर भीड़ एक बार फिर भड़क उठी और धारा 376 (बलात्कार) का केस दर्ज करने की मांग करने लगी। इस पर थाना प्रभारी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने का भी भरोसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed