फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajesh murder case, accused still absconding

अभी तक फरार हैं राकेश के हत्यारे

Sun, 19 Apr 2015 01:03 AM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
rajesh murder case, accused still absconding

बुधवार की रात दस बजे राकेश कुमार की हत्या करने वाले आरोपियों तक पुलिस का न पहुंच पाना कई सवाल खड़े कर रहा है। बड़े अफसोस की बात है कि अभी तक दो आरोपी ही गिरफ्तार किए गए हैं, दो अभी तक फरार चल रहे हैं। जानीपुर थाने के एसएचओ अजीत कुमार का कहना है कि बाकी के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार रात दस बजे ओल्ड जानीपुर में बाइक की टक्कर होने पर एक बाइक पर सवार चार युवकों ने दूसरी बाइक पर घर लौट रहे राकेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। राकेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। अगले दिन तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी, फिर पुलिस ने विक्की सिंह उर्फ लड्डू, अनमोल शर्मा, राहुल और राजिंद्र के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन


वीरवार को मृतक के परिवार वालों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया तो शुक्रवार 11 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी का विश्वास दिलाने पर प्रदर्शन खत्म किया। फिर विक्की सिंह उर्फ लड्डू और अनमोल शर्मा को रातोंरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन राजिंद्र और राहुल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता किशोर का अता-पता नहीं

rajesh murder case, accused still absconding

बठिंडी में काम करने गए एक किशोर का पिछले एक सप्ताह से कुछ पता नहीं लग सका है। रंगूड़ा निवासी फारुख अहमद ने नरवाल पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को उनका पंद्रह साल का बेटा रफीक अहमद रंगूड़ा अपने घर आया था।

पिछले पांच साल से वह बठिंडी के एक जज के घर में काम करता है। 12 अप्रैल को वह दोपहर के समय बठिंडी के लिए निकल गया। बठिंडी से रफीक के आने की खबर मिली, लेकिन रात 9 बजे दोबारा बठिंडी से फोन आया कि रफीक कहीं चला गया और अभी तक नहीं आया है।

उन्होंने रंगूड़ा अपने घर में भी इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया। वह अपना स्कूटर भी साथ लेकर गया है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई खबर नहीं मिली है। थक-हार कर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी, तो पुलिस लापता होने की शिकायत दर्ज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed