{"_id":"85c19b2b4464373f1ad65dfaf82b64b5","slug":"prisoners-attacked-on-medical-assistant-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट भलवाल जेल में कैदियों का खूनी खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोट भलवाल जेल में कैदियों का खूनी खेल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 17 Nov 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट भलवाल जेल में मेडिकल असिस्टेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जेल में सजा काट रहे दो कैदियों ने हमला करके मेडिकल असिस्टेंट को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
घरोटा पुलिस ने मेडिकल असिस्टेंट बंसी लाल की शिकायत पर मूलरूप से जालंधर, पंजाब और मौजूदा समय में कोट भलवाल जेल में सजा काट रहे कुलबीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बंसी कोट भलवाल में मेडिकल असिस्टेंट के पद पर तैनात है। रोजाना की तरह वह जेल में गए और कुछ कैदियों का चेकअप करने लगे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और सजा काट रहे दो कैदियों ने मेडिकल असिस्टेंट के साथ पहले दुर्व्यवहार किया। बात कहासुनी से मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
जालंधर, निवासी कुलबीर सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट कर दी। बंसी लाल मारपीट में जख्मी हो गया। उनका मेडिकल करवाया और कुलबीर सिंह और उनके साथी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि कुलबीर सिंह आपराधिक गतिविधियों के चलते पहले ही कोट भलवाल जेल में सजा काट रहा है। फिलहाल मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। जांच-पड़ताल जारी है।