फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pregnant woman assaulted

भूमि विवाद में गर्भवती महिला को लातों से पीटा

Sun, 26 Oct 2014 08:40 PM IST
Updated Sun, 26 Oct 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman assaulted

शहर के ऐती क्षेत्र में भूमि विवाद में एक गर्भवती महिला के देवर ने उसके पेट पर पांव से कई बार मारा। इसके बाद उसके पेट में काफी दर्द होने लगा तथा रक्तस्राव भी शुरू हो गया। महिला अपने पति और चार वर्षीय बेटे की पिटाई कर रहे देवर से उनको बचाने गई थी, लेकिन उसने महिला के पेट पर पांव से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने इस मामले में न्याय के लिए एसएसपी का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी मोहम्मद मुंशी पुत्र नूर हुसैन का पिछले काफी समय अपने सगे भाई के साथ भूमि विवाद चल रहा है। मुंशी बीएसएफ का जवान है और इन दिनों उसकी ड्यूटी पुंछ स्थित एलओसी पर है। बीएसएफ जवान ने बताया कि उसका भाई मोहम्मद आमीन पिछले काफी समय से उसकी पत्नी और बेटे को तंग कर रहा है। पिता द्वारा विरासत में दी गई भूमि को हड़पने के इरादे से वह अक्सर गाली-गलोच और परेशान करता रहता है। कुछ दिन पहले उसने घर में घुस कर उसकी पत्नी को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

रक्तस्राव होने से मह‌िला की हालत गंभीर

Pregnant woman assaulted

मामले को अपने स्तर पर सुलझाने के मकसद से जवान दो दिन की छुट्टी लेकर घर पहुंचा। रविवार की सुबह करीब दस बजे बीएसएफ जवान ने भाई के साथ बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन भाई ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव के लिए जब जवान की पत्नी आई तो उसे भी पीटा। महिला ने बताया कि उसके देवर ने उसके पेट में पांव से मारा है। पेट पर चोट लगने से उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है और रक्तस्राव भी शुरू हो गया है।

पीड़ित परिवार ने राजोरी के एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। उन्होंने एसएसपी को बताया कि भाई द्वारा गाली-गलोच करने और बार-बार परेशान करने से वे तंग आ चुके हैं। कई बार पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एसएसपी डॉ. हसीब मुगल ने राजोरी पुलिस थाने के एसएसओ को लिखित में निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की गंभीरता से जांच करें। इस बारे एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल ने बताया कि जवान का आरोपी भाई घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर जवान और उसकी गर्भवती पत्नी को न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed