{"_id":"518a2b76e7c38ddaf4e3e6c47c227da3","slug":"police-nabbed-nigerians-doing-online-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन फ्राड करने वाले नाइजीरियाई दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनलाइन फ्राड करने वाले नाइजीरियाई दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 26 Apr 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनलाइन धोखाधड़ी कर लूटने वाले नाइजीरिया के लोगों ने कई अन्य राज्यों में लोगों को चूना लगाया है। पकड़े जाने वाले चार आरोपियों में से दो के पास पासपोर्ट भी नहीं। इसका खुलासा पुलिस ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में किया। आरोपियों के पास से काफी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। पिछले एक महीने में शहर में हुए आपराधिक मामलों को भी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
कई चोरियों और नशीला सामान बेचने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से सामान जब्त किया है। एसएसपी जम्मू, उत्तम चंद ने बताया कि नाइजीरिया के रहने वाले पकड़े गए चार आरोपियों ने मुंबई, हैदराबाद और पंजाब में भी आनलाइन ठगी की है। संबंधित राज्यों की पुलिस की तरफ से इनको सौंपने की मांग की है। यहां जांच पूरी होने के बाद इन लोगों को संबंधित राज्यों के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गांधीनगर के रहने वाले नवीन आनंद की शिकायत पर पुलिस ने मुंबई में छापेमारी की आनलाइन गिरोह को दबोचा था। नाइजीरिया के रहने वाले जार्ज टोबचुकू, फ्रेंक उजोर, इफियान उजोएकी और ग्रेस ओकालिका महिला को पकड़ा था। पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल फोन, पासपोर्ट, 13 सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड बरामद की गई है।
विज्ञापन
झपटमारों के पास से सामान बरामद
पुलिस ने चार झपटमारी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है। दो आरोपियों अमरजीत सिंह और दीपक कुमार को पकड़ा है। इनके पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नकदी आदि पकड़े गए हैं। वेयर हाउस पुलिस चौकी प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया ने बताया कि 12 अप्रैल को यूनिवर्सिटी में एक छात्र का लैपटॉप चोरी हुआ था।
पुलिस ने इसे मामले को भी सुलझा लिया है। आरोपी छात्र विवि का ही पूर्व छात्रा है, एमए अंग्रेजी किया हुआ है। पुलिस ने हजारों नशीले कैप्सूल की खेप भी पकड़ी है। इसके आरोप में एक युवक को पकड़ा है।