फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police drive against country liquor

देसी शराब बनाने वाली महिलाएं सावधान

Wed, 14 Jan 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 14 Jan 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
police drive against country liquor

देसी शराब निकालने वाली महिलाओं पर नकेल कसने की आबकारी विभाग ने तैयारी कर ली है। खासकर उन जिलों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की गई है, जहां शराब निकालने में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


हालांकि पिछले काफी समय से देसी शराब निकालने वाले कम हुए हैं, लेकिन विभाग इसे जीरो लेबल पर ले जाने की सोच रहा है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए महिला स्टाफ की कमी को पूरी करने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन


हर एक जिले में महिला स्टाफ और अधिकारी नियुक्त करने पर प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसको मंजूरी देने के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। पहाड़ी जिलों में देसी शराब निकालने में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की आढ़ में पुरुष इस धंधे को चला रहे हैं। देखा गया है कि जब कभी आबकारी विभाग की छापेमारी हो तो पुरुष वहां से भाग निकलते हैं और अपनी पत्नियों को आगे कर देते हैं।


तब विभाग को कार्रवाई करने में दिक्कत होती है, क्योंकि महिला स्टाफ की वजह से हिचकिचाहट होती है। जब तक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी कुछ कर पाएं, तब तक अपराधी महिलाएं वहां से भाग निकलती हैं। इसी की आड़ में देसी शराब का धंधा चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed