फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police constable arrested for allegedly raping adolescent

दो साल तक नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा कांस्टेबल

Fri, 22 Aug 2014 02:12 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
police constable arrested for allegedly raping adolescent

उधमपुर में एक कांस्टेबल द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि दो साल से कांस्टेबल उसे डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है।

आरोप है कि कांस्टेबल ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें खींची और उनके बल पर उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा।

पहले रास्ते से जबरन उठाकर किया दुष्कर्म

police constable arrested for allegedly raping adolescent

पीड़िता द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी कांस्टेबल जे कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के परिवार की ओर से आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

शिकायत में बताया गया है कि दो साल पहले पीड़ित को कांस्टेबल ने रास्ते में से जबरन उठाकर एक कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर घर में घुसकर किया बलात्कार

police constable arrested for allegedly raping adolescent

दुष्कर्म के बाद आरोपी कांस्टेबल ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें खींची और उसे ब्लैकमेल कर उससे दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

बीते मंगलवार को कांस्टेबल पीड़िता के घर में घुस आया, उसकी पिटाई की और उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। उस वक्त पीड़िता घर में कोई नहीं था।

विज्ञापन

पीड़‌िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

police constable arrested for allegedly raping adolescent

परिवार वालों को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पीड़िता से घटना के बारे में पूछा। इस पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिजन शिकायत लेकर डीआईजी गरीब दास के पास पहुंचे।

डीआईजी के निर्देश पर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। कांस्टेबल को निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed