फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police are taking the help of CCTV

ठगी मामले में CCTV कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 03 May 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 03 May 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
Police are taking the help of CCTV
सीसीटीवी - फोटो : Demo Pic.
नौकरी दिलाने, आनलाइन बुकिंग, एटीएम और गिफ्ट आफर देने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस जमा करवाने के बहाने लोगों को ठगी का शिकार बनाना जारी है।
विज्ञापन


सप्ताह में शहर में हुई दो ठगी की घटनाओं में सैनिक कालोनी में सामने आए मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। इसलिए जल्द ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जाएगी, जबकि नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। 

छन्नी हिम्मत थाना के अंतर्गत इलाके में 29 अप्रैल को जेएंडके बैंक के एटीएम से 2.25 लाख रुपये की ठगी करने की बात सामने आई थी। पीड़ित सैनिक कालोनी निवासी शंकर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया, लेकिन अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालेगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा 29 अप्रैल को मूलरूप से आरएस पुरा, मौजूदा सरवाल निवासी राजनीतिक दल की महिला रमा कुमारी द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया था। इस मामले में अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। मामला सरवाल पुलिस चौकी के पास विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed