फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Order for investigation in the death of pregnant woman in Anantnag jammu kashmir

अनंतनागः गर्भवती महिला की मौत के मामले में जांच के आदेश, सीएमओ ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Thu, 28 May 2020 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 May 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Order for investigation in the death of pregnant woman in Anantnag jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल (एमसीएचसी) की लापरवाही से दो गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से एक गर्भवती की मौत मंगलवार की रात हुई। उसे कोरोना न होने के बावजूद उसे बिजबहेरा स्थित कोविड अस्पताल भेज दिया गया था। उसकी दो बार जांच निगेटिव आई थी। बुधवार को प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के केंट गुंड शांगस के निवासी मुहम्मद अमीन शेख की पत्नी शिराजा जान को मंगलवार देर शाम एमसीएचसी ले जाया गया था, जहां से उसे रात लगभग 9.30 बजे बिजबहेड़ा एसडीएच (कोविड अस्पताल) भेज दिया गया। इससे पहले शिराजा का तीन मई को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था परंतु 14 व 18 मई को हुए उसके परीक्षण निगेटिव थे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनंतनाग डॉ. मुख्तार अहमद ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस महिला का टेस्ट पॉजिटिव आया था तो एमसीएचसी में बिना किसी सवाल के इलाज किया जाना चाहिए था। मालूम हो कि अनंतनाग का एमसीएचसी अस्पताल पहले भी जुड़वा बच्चों के साथ गर्भवती महिला की मौत के मामले में जांच का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed