{"_id":"5a3ff70c4f1c1b95188bbbe9","slug":"one-man-arrested-with-three-lacs-cash-and-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन और तीन लाख कैश के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन और तीन लाख कैश के साथ एक गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकुटा नगर पुलिस ने हेरोइन और लाखों रुपये कैश के साथ एक आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बठिंडी में हेरोइन की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके से वजाहत अली नाम के व्यक्ति को दबोच लिया। वह मूलरूप से पुंछ जिले के सुरनकोट का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से 45 ग्राम हेरोइन और 3.8 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
इसके अलावा उसके कब्जे से चार सिरींज, फाइल पेपर, वजन तौलने वाली एक मशीन भी बरामद की गई है। दरअसल, यह सूचना सबसे पहले पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप को मिली थी। ग्रुप ने पुलिस को सूचित किया और बाद में यह कार्रवाई की गई। आशंका यह भी थी कि आरोपी के पास कुछ हथियार और नकली करेंसी भी है। इसके आतंकवाद में शामिल होने का भी अंदेशा था।
विज्ञापन