फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One killed in road accidents, the second serious

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 02 Apr 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 02 Apr 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
One killed in road accidents, the second serious
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

रामनगर के निंबला गांव में शुक्रवार की दोपहर को एक बाइक और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 

मृतक रोशन निवासी वैसता का रहने वाला था। जबकि घायल अमित घोघड़मड़ का रहने वाला है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रोशन डिग्री कालेज रामनगर में तथा अमित हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में पढ़ता था। 

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर को दोनों युवक बाइक (जेके14डीएच-3412) पर सवार होकर अपने घर को जा रहे थे। अभी वह निंबला गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से एक ट्रक नंबर जेके14सी-9631 से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार युवक रोशन की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उठाकर रामनगर के उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, उसके बाद उसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में पुलिस ने ट्रक चालक को अपनी हिरास में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed