{"_id":"a3179bde8198382f1ef7eb7e0c2eac09","slug":"one-injured-in-truck-bike-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, एक गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 17 Aug 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और आसपास इलाकों में अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायलों को जीएमसी रेफर कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ मामलों में केस भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
पहले मामले में बिश्नाह में शनिवार को एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार ताराचक्क, आरएसपुरा निवासी अनिल कुमार (29) घायल हो गया। घायल को पहले उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। दूसरे मामले में रेलवे स्टेशन के नजदीक एक कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में आरएस पुरा निवासी बलबीर घायल हो गया।
विज्ञापन
तीसरे मामले में नगरोटा बाईपास पर मोटरसाइकिल स्लिप होने से बजालता निवासी सफीरन बीबी (29) घायल हो गई। चौथे मामले में ध्यानरर मोड़ बाड़ी ब्राह्मणा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 साल का अज्ञात युवर घायल हो गया।