राहुल हत्याकांड में आया नया मोड़, परिवार में एक और मौत, हिरासत में मां और बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के मांडा में राहुल हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। राहुल के भाई कन्नू मेहरा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने बुधवार शाम युवक का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। वह अपने घर में अकेला था। बुधवार को कन्नू की मां और बहन को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस को शक है कि राहुल की मौत में उसके परिजनों का हाथ हो सकता है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली है। इसमें राहुल की मां और बहन की कॉल डिटेल हैं। इस कारण दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक भाई की मौत के बाद दूसरे भाई ने क्यों फंदा लगाया। इससे कई सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आशंका जताई जा रहा है कि राहुल की मौत के पीछे उसके परिजनों का हाथ है। पुलिस ने कन्नू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
पांच दिन पहले बक्से में पाया गया था राहुल का शव
मांडा के जंगल में पांच दिन पहले एक बक्से में राहुल का शव कंबल में लिपटा हुआ बरामद किया गया था। बताया जाता है कि 16 नवंबर से वह घर नहीं लौटा था। शव मिलने के चार दिन बाद पुलिस को पता चला कि वह राहुल का है। राहुल शहर के जानीपुर इलाके का रहने वाला था और एक निजी कंपनी के स्टोर में काम करता था। कुछ दिन पहले राहुल काम से ही लापता हो गया था। शव की पहचान के बाद राहुल के परिवार ने आशंका जताई थी कि उसकी हत्या उसके ही किसी दोस्त ने की है।
बड़ा सवाल...आखिर कन्नू ने क्यों लगा लिया फंदा
राहुल की अंतिम बार बात मां और बहन से हुई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल से इसकी जानकारी हासिल की है। अंतिम बार क्या बात हुई, इसकी पूछताछ के लिए ही पुलिस ने मां और बहन को हिरासत में लिया था।
बड़ा सवाल
आखिर कन्नू ने क्यों फंदा लगा लिया है। इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मां और बहन पर शक होने के कारण भी कन्नू ने फंदा लगाया हो। यही भी चर्चाएं चलती रहीं कि भाई के मौत के पीछे कहीं उसका हाथ तो नहीं है।
मोटरसाइकिल पर बक्से में डालकर ले गए थे शव को
सूत्रों का कहना है कि राहुल की हत्या कर शव को कंबल से लपेटा और संदूक में डाल दिया। इसके बाद दो लोग मोटरसाइकिल से संदूक ले गए और जंगल में फेंक दिया। पुलिस तमाम बातों पर आज खुलासा कर सकती है।