{"_id":"570416c14f1c1b8838c81165","slug":"naved-presented-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"नावेद सहित अन्य आतंकियों को कोर्ट में पेश किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नावेद सहित अन्य आतंकियों को कोर्ट में पेश किया
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
आतंकी नावेद
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर आतंकी हमले की जांच कर रही नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के मुख्य जांच अधिकारी अतुल गोयल ने अदालत में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करवाएं। एनआईए को घटना में शामिल आतंकियों के ट्रक ड्राइवर फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा की गिरफ्तारी के लिए वारंट की जरूरत इस मामले में अब तक फरार सेठा मुख्य है।
इसके अलावा आतंकियों के फाइनेंसर आशिक हुसैन भट उर्फ उबैदा की पिछले दिनोें सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। मामले में भाग लेने के लिए एनआईए की टीम विशेष तौर पर पहुंची। पिछली बार मामले की सुनवाई नहीं हो पाई थी।
उल्लेखनीय है कि एनआईए ने अभी तक इस केस में पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कोट भलवाल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। पांच अगस्त को पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद और मोहम्मद नोमान ने उधमपुर के पास बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था।
विज्ञापन
इसमें बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे। नोमान को सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही ढेर कर दिया था, जबकि नावेद को दो ग्रामीणों ने जिंदा पकड़ लिया था। नावेद के खुलासे के बाद एनआईए ने कश्मीर घाटी से लश्कर के पांच ओवर ग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने हमले से पहले आतंकियों की हर तरह से मदद की थी। इनमें शौकत अहमद भट (पुलवामा), खुर्शीद अहमद भट (पुलवामा), शाबजार अहमद भट (कुलगाम), फैयाज अहमद इट्टू और खुर्शीद अहमद इट्टू (दोनों कुलगाम) शामिल हैं।