फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Naushera body trade case Charges of misdeed and human trafficking on accused

नौशेरा देह व्यापार मामलाः आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म और मानव तस्करी के आरोप तय

Sun, 29 Dec 2019 11:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 29 Dec 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Naushera body trade case Charges of misdeed and human trafficking on accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2017 में नौशेरा में देह व्यापार के मामले ने सनसनी फैला दी थी। दो साल बाद आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म और मानव तस्करी के आरोप तय हो गए हैं। जिला सत्र राजोरी जफर बैग ने पुलिस की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय कर दिए। आरोपियों में सैन्य कर्मी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


चार्जशीट में जसपाल निवासी राजपुर भाटा तहसील नौशेरा, बचन सिंह निवासी नोनयाल तहसील नौशेरा, करमजीत सिंह निवासी नोनयाल नौशेरा, दारा सिंह निवासी नोनयाल तहसील नौशेरा, विकी निवासी बजनोवा तहसील नौशेरा और सुशील कुमार निवासी बजनोवा तहसील नौशेरा पर सामूहिक दुष्कर्म और मानव तस्करी के आरोप तय किए गए हैं। अब इस मामले में ट्रायल चलेगा।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पाया की 28 जुलाई 2018 को नौशेरा थाने में लिखित रिपोर्ट मिली थी। रिपोर्ट के अनुसार 2017 को एक आरोपी ने पीड़िता को बाइक पर जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने समूह में पीड़िता का यौन शोषण किया...

इसके बाद उसने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता का यौन शोषण किया। इसमें करमजीत सिंह उर्फ कम्मा को भी इस जुर्म में शामिल कर लिया गया। इसके बाद इन दोनों ने पीड़िता को अपने अन्य साथियों के हवाले किया।

आरोपियों ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उसे ब्लैक मेल किया। आरोपियों ने समूह में पीड़िता का यौन शोषण किया। अभियोजन पक्ष की ओर से आरोप लगाए गए कि आरोपियों ने न सिर्फ एक लाचार महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसकी मानव तस्करी भी की गई। कोर्ट ने सभी आरोपियों पर रणबीर पैनल कोड की धारा 376-डी और 370-ए (2) के तहत आरोप तय कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed