फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   molestation with american women in jammu

अमेरिकी युवतियों से चलती बस में छेड़छाड़

Tue, 28 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 28 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
molestation with american women in jammu

विज्ञापन

धरती की जन्नत की सैर पर आईं दो अमेरिकी युवतियों को जेकेएसआरटीसी की बस में छेड़छाड़ के कड़वे तजुर्बे का सामना करना पड़ा। युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने उनसे दोगुनी उम्र के अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गोपाल कृष्ण (44) होशियारपुर पंजाब का रहने वाला है।

झज्जर कोटली पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय अमेरिकन युवती हैदी मे रिले अपनी हमउम्र और हमवतन सहेली के साथ भारत भ्रमण पर आई है। कश्मीर यात्रा का आनंद लेने के बाद दोनों युवतियां एसआरटीसी की बस (जेके 02 वाई0506) से जम्मू आ रहीं थीं। यहां से उन्हें राजस्थान जाना था।

विज्ञापन


युवती द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक रास्ते में आरोपी कृष्ण भी उनकी सीट पर आकर बैठ गया और उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। मेरिले ने पुलिस को बताया कि उनके रोकने पर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बस झज्जर कोटली पहुंची तो नाके पर तैनात पुलिस को देखकर दोनों सहेलियां बस से उतरकर भागती हुईं पुलिस कर्मियों के पास पहुंचीं और उन्हें पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी को बस से उतार लिया।


फरियादी हैदी मे रिले पुत्री स्टीफन रिले निवासी वाशिंटन अमेरिका की शिकायत पर गोपाल कृष्ण पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में सैलानी युवतियां राजस्थान के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed