फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mob burnt vehicle at NH

गुस्साए लोगों ने देर रात फूंकी पुलिस की गाड़ी

Sat, 13 Sep 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 13 Sep 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
mob burnt vehicle at NH

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित सपवाल पुलिस चौकी के वाहन को गुस्साएं लोगों ने आग लगा दी। इससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शुक्रवार देर रात पठानकोट से जम्मू की तरफ आ रहे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत के बाद जमा लोग गुस्सा गए।

विज्ञापन


लोगों का कहना था कि पुलिस को टक्कर मारने वाले वाहन का पीछा करने को कहा गया, लेकिन पुलिस ने बहाना बनाया कि उनका वाहन ठीक नहीं है। इसके बाद लोगों ने वाहन को हाईवे के बीच खड़ा कर आग लगा दी। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे 50 वर्षीय महेंद्र कुमार (मूल निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश) पैदल ही हाईवे पार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पठानकोट की ओर से आ रहे तेज गति वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेंद्र कुमार काफी ऊंचाई से दूर जा गिरे। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान टक्कर मारने वाला चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी के चंद कदम दूर हुई दुर्घटना की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों का आरोप था कि पुलिस चौकी के सामने हादसा हुआ लेकिन पुलिस ने चौकी से बाहर आ कर घायल को अस्पताल नहीं पुहंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी अनिल स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


बताया जाता है कि पेशे से इंजीनियर मृतक सपवाल इलाके में ही इन दिनों रह रहा था। पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया था। जमा लोग फरार वाहन का पीछा करने को कह रहे थे, जबकि उनका वाहन खराब था। इसी कारण कुछ शरारती तत्वों ने वाहन में आग लगा दी, जिसे बाद में बुझाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed