{"_id":"48c6af0de187c38ba1a157ba5a70c032","slug":"massive-fire-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में छह मकानों में आग, करोड़ों का नुकसान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रीनगर में छह मकानों में आग, करोड़ों का नुकसान
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 04 Aug 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के रानावारी इलाके में आज सुबह तड़के लगी भीषण आग से करोड़ों की संपत्ति जल कर राख हो गई। सुबह रानावारी इलाके में पहले एक घर में आग लगी थी, जिसने देखते-देखते लगभग आधा दर्जन मकानों के अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सुबह लगी आग पर 8 दमकल की गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन मकानों के अंदर अब भी आग धधक रही है।
विज्ञापन
कि ज्यादातर मकान लकड़ी के बने होने कारण आग तेजी से फैली, जिससे लोगों को अपना सामान निकालने तक का समय नहीं मिला। जिससे भारी नुकसान हुआ।
इस हादसे में किसी के भी मरने की खबर नहीं है। जिन घरों में आग लगी थी उनमें रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित निकल लिया गया है।
हालांकि कि यह अभी पता नहीं चल सका है कि इस हादसे में कितने का नुकसान हुआ है, लेकिन अनुमान के मुताबिक कारोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हुई है।
स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि पीड़ितो को आर्थिक साहयता मुहैया करवाई जाए।