{"_id":"5ff4dfc93594f77fc8e18d0bb5ddff7e","slug":"married-woman-suspicious-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुरालियों पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुरालियों पर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Mon, 15 Dec 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टर्माटम उपरांत सोमवार को विवाहिता के शव को सीधे शमशानघाट ले जाना चाहा था लेकिन मायकेवालों ने ससुरालियों पर उसको मारने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
बाद में शव को रमना के ससुराल ले जाया गया। वहां से हिंदू रीति रिवाज के साथ शमशानघाट संस्कार के लिए ले जाया गया। उधर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व बयान ले कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को जिला के खनबाल गांव के दबिन्द्र कुमार की पत्नी रमना देवी की संदिग्ध हालत में हुई मौत पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हीरानगर के अर्जुनचक निवासी मेला राम की 24 बर्षीय बेटी रमना देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व जीआरपी में एसपीओ रविन्द्र कुमार के साथ हुई थी।
रमना की पांच माह की बेटी भी है। रविवार को रमना की हालत अचानक बिगड़नें पर ससुराली निजी क्लीनिक में उपचार के लिए ले गए। काफी देर होने पर मायके वाले भी वहां पहुंच गए। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया तब तक रमना की मौत हो चुकी थी। शाम को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।