{"_id":"487f41511c3683a67543154ea48ae5c9","slug":"man-jump-on-siyaldeh-express-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियालदह एक्सप्रेस के आगे कूद गया और फिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सियालदह एक्सप्रेस के आगे कूद गया और फिर
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Oct 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
छन्नी हिम्मत फाटक 94.3 बिंदु पर रविवार की सुबह 9:40 बजे एक युवक ने सियालदह एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ही ट्रेन रोकनी पड़ी और ट्रेन के चालक ने जीआरपी को घटना के बारे जानकारी दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचाया। मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक 35 साल का व्यक्ति सियालदह से जम्मू आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस व्यक्ति को कुछ मिनटों से फाटक के नजदीक घूम देखा गया।
विज्ञापन
तभी अचानक आंख झपकते ही वह ट्रेन के आगे आ गया। ट्रेन की जोर से हुई टक्कर से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि शरीर पर बनियान और तंबी पहनी हुई थी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।एसएचओ नीरज चौधरी के मुताबिक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके के हालात से मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीड़ित की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।