{"_id":"0c31f0553d1c403402497c64d1da4ea6","slug":"man-found-dead-from-hotel-grand-in-jewel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया के जीतने पर जश्न मनाने आए युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडिया के जीतने पर जश्न मनाने आए युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 16 Feb 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूल चौक स्थित एक होटल से गिरे युवक की सोमवार को पहचान हो गई। मृतक राहुल कोतवाल सांगना कठुआड़ (भद्रवाह) का रहने वाला था। मौजूदा समय में वह बनतालाब स्थित एक घर में किराये पर रह रहा था। वह जम्मू के एक कालेज से बीएड कर रहा था।
विज्ञापन
विश्व कप मैच में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक इस दौरान सभी दोस्तों ने ड्रिंक भी ली थी। इसी दौरान नशे की हालत में राहुल होटल की चौथी मंजिल की खिड़की से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक होटल में राहुल के साथ उसके पांच दोस्त भी आए थे। दोस्तों से पूछताछ में सामने आया है कि ड्रिंक करते वक्त कुछ सामान कम पड़ गया। कुछ दोस्त सामान लाने के लिए बाहर गए थे। वापस लौटकर देखा तो राहुल जमीन पर मुंह के बल नीचे गिरा हुआ था।
विज्ञापन
मुंह से खून निकल रहा था। तभी उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक तौर पर युवक की मौत हादसा लगती है, लेकिन यह साजिशन हत्या भी हो सकती है। इसकी जांच जारी है।
घटना के वक्त बाहर नहीं आए दोस्त-
राहुल कोतवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कई सवाल खड़े कर रही है। जब रात बारह बजे हादसा हुआ तब उसके बाकी दोस्त कमरे से बाहर क्यों नहीं निकले।
सिर्फ एक दोस्त ही पुलिस के हत्थे चढ़ा, वह भी लगातार भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के बार-बार कहने पर भी कोई दोस्त बाहर नहीं आया। वे अपनी पार्टी करने में व्यस्त रहे।