फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   major anup got intrim bail from court

मेजर अनिता खुदकुशी मामले में मेजर अनूप को मिली अग्रिम जमानत

Fri, 24 Feb 2017 04:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 24 Feb 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
major anup got intrim bail from court
मेजर अनूप की अग्रिम जमानत की अर्जी मंजूर - फोटो : डेमो पिक

जम्मू के बहुचर्चित मेजर अनीता खुदकुशी मामले में मेजर अनूप की अग्रिम जमानत की अर्जी मंजूर कर ली गई है। हालांकि इस मामले की जांच पूरी होने तक अनूप को रियासत न छोड़ने का फरमान भी जारी किया गया है। वह जांच अधिकारी को जांच के लिए सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन


जमानत देने से पहले जस्टिस अलोक अराधे ने इस मामले से जुड़े तथ्यों को बारीकी से देखा। अनूप के वकील असीम साहनी ने कोर्ट में जमानत के लिए सबूत पेश किए। जस्टिस ने सरकारी वकील और अनूप के वकील की दलीलों को सुना।
विज्ञापन


अनूप के वकील ने कोर्ट में सबूत सौंपते हुए कहा कि याचिकाकर्ता भारतीय सेना में मेजर रैंक पर तैनात है, जबकि मेजर अनीता भी भारतीय सेना की अधिकारी थी। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अनीता ने 15 दिसंबर को अपनी पिस्तौल से खुदकुशी कर ली। सबूतों से साफ है कि दोनों लिव इन में रह रहे थे। दोनों पढ़े-लिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पूरी होने तक वह रियासत से बाहर नहीं जा पाएंगे मेजर अनूप

major anup got intrim bail from court
खुदकुशी मामले में जांच जारी - फोटो : demopic
 ऐसे में इस मामले में 376 की धारा का कोई तुक नहीं बनता। यह भी साबित नहीं होता कि अनूप ने अनीता को खुदकुशी के लिए उकसाया। जज ने महसूस किया कि मेजर अनीता भी पढ़ी-लिखी थी और मेजर अनूप भी पढ़े-लिखे हैं, जो भारतीय सेना में अधिकारी है। रिकार्ड से साफ होता है कि दोनों पिछले पांच साल से एक-दूसरे के साथ थे।

प्रथम दृष्टि के आधार पर अक्षय मनोज जयसिंगानी मामले का हवाला देते हुए जज ने कहा कि यह मामला दुष्कर्म का नहीं लगता। ऐसा भी कोई रिकार्ड सामने नहीं आया कि जिससे पता चल रहा हो कि मृतका के खुदकुशी भरे पत्र में अनूप के नाम का जिक्र है।

इन तमाम बातों को ध्यान में रखकर जज ने अनूप को अग्रिम जमानत दे दी। हालांकि उन्हें पचास हजार का निजी मुचलका भरने के लिए कहा गया है। वह जांच के लिए जांच अधिकारी को पूरा सहयोग करेंगे और कोई आनाकानी नहीं करेंगे। जांच पूरी होने तक वह रियासत से बाहर नहीं जा पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed