{"_id":"8b084509531e2dab200c666ebd4ef7fe","slug":"lift-the-woman-familiar-was-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर परिचित ने युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर परिचित ने युवती से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, दोमाना
Updated Sat, 01 Nov 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने लोअर मुट्ठी निवासी युवक
विज्ञापन
बलविंद्र कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित अन्य आरोप लगाए हैं। कानाचक्क
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीस वर्षीय युवती ने कोर्ट में याचिका दायर कर युवक पर गंभीर आरोप लगाए। इस पर कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाने के आदेश दिए हैं। वहीं कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह किताबें लेने के लिए घर से निकली थी। जब वह सड़क पर खड़ी थी तो बलविंद्र ने उसे लिफ्ट दी। इसके बाद वह उसे जबरदस्ती किसी स्थान पर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने मार देने की धमकी भी दी।
पहले वह डर से चुप रही, लेकिन आखिर में परिवार को बताया। इसके बाद कोर्ट में अर्जी देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी रूरल मोहन लाल कैथ ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।