फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LeT terrorist module busted in Budgam terror associates arrested from Beerwah jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः बडगाम में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार

Sun, 24 May 2020 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 24 May 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
LeT terrorist module busted in Budgam terror associates arrested from Beerwah jammu kashmir
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के बडगाम में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। सुरक्षाबलों ने बीरवाह के एक शीर्ष लश्कर मददगार वसीम गनी सहित चार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगार अपने आकाओं के लिए रहने का प्रबंध करते थे। साथ ही संवेदनशील सूचनाएं लश्कर तक पहुंचाते थे।

विज्ञापन


आतंकियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में भी ये सहयोग करते थे। इनसे पूछताछ में आतंकी संगठनों की गतिविधियों और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पकड़े गए आतंकियों के मददगारों की पहचान वसीम गनी निवासी बीरवाह, फारुक अहमद, मोहम्मद यासीन और अजहरुद्दीन मीर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इस अभियान को बडगाम पुलिस और सेना की 53 आरआर ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  देश के दुश्मन! होश उड़ा देने वाला तहसीलदार का तहखाना, घर में बना रखा था आतंकी ठिकाना

 

एक तहसीलदार के घर में आतंकी ठिकाना

इससे पहले शुक्रवार को दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक तहसीलदार के घर में तहखाने में बनाए गए आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। हालांकि, ठिकाने से किसी असलहे की बरामदगी नहीं हुई। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां तहसीलदार से पूछताछ कर रही हैं। कई अहम खुलासे होने की संभावना भी जताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि राजपोरा इलाके के एक गांव में रहने वाले तहसीलदार के घर में आतंकी ठिकाना है। इस सूचना पर सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 182वीं बटालियन सीआरपीएफ और पुलिस ने घर की तलाशी ली तो तहखाने में बनाए गए ठिकाने का पता चला। आशंका जताई जा रही है कि यहां आतंकी पनाह लेते होंगे और हथियार भी छिपाते होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed