{"_id":"3e03584964acb4f5b55d9aed9a266373","slug":"latest-update-in-shivani-jaral-murder-case-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी के रिश्तेदार के घर चलता था सेक्स रेकेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवानी के रिश्तेदार के घर चलता था सेक्स रेकेट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 12 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवानी हत्याकांड में पकड़े गए दंपति अपने रिश्तेदार के घर चिन्नोर में जिस्मफिरोशी का धंधा चलाते थे। जब बच्चों को इसका पता चलने लगा और रिश्तेदारों को भी भनक लग गई तो आरोपियों ने अपना ठिकाना बदल दिया। दोनों ने मुट्ठी में किराये पर मकान लेकर यह धंधा शुरू कर दिया। पिछले एक साल से यहां पर यह धंधा चला रहे थे।
विज्ञापन
इस धंधे को चलाने में दोनों पूरी प्लानिंग के साथ काम करते थे। सुनील ग्राहकों को देखता था और उसकी पत्नी युवतियों और महिलाओं को लाती थी। सुनील की पत्नी के संपर्क में करीब तीन दर्जन युवतियां और महिलाएं हैं। इनमें से पुलिस ने दस के करीब महिलाओं और युवतियों से पूछताछ की है, लेकिन अभी एक मुख्य आरोपी डोडा की रहने वाली युवती है, जिसका कोई अता पता नहीं चल रहा।
विज्ञापन
उसका कोई मोबाइल नंबर भी नहीं मिल रहा। पिछले पांच साल से वह अपने परिवार को छोड़ कर जम्मू में रह रही थी। सिट के हाथ लगी जानकारी में पता चला है कि आरोपी दंपति चिन्नोर में अपने रिश्तेदार के घर जिस्मफिरोशी का धंधा चलाते थे। रिश्तेदार कश्मीर में होने के चलते इन्हें रहने के लिए मकान दिया गया था। दंपति के बच्चों ने कई बार घर में आने वाले लोगों की पूछताछ शुरू की तो घबरा कर ठिकाना बदल लिया।
विज्ञापन