फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lady found in katra guest house is still critical

वैष्णो देवी में घायल मिली महिला की हालत नाजुक

Sun, 10 May 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 10 May 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
lady found in katra guest house is still critical

कटड़ा के गेस्ट हाउस में जख्मी हालत में मिली महिला के परिवार के लोगों को कटड़ा पुलिस ने सूचित कर दिया। उन्हें जल्द से जल्द जम्मू बुलाया गया है, ताकि वे जख्मी हालत में मिली महिला को संभाल सकें। महिला का जीएमसी की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है, लेकिन अभी तक महिला बयान देने के काबिल नहीं हुई है।

विज्ञापन


कटड़ा पुलिस के मुताबिक मामले की जांच महिला के होश में आने के बाद ही आगे बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही मूलरूप से गांव कुरेला, तहसील सुराली जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निवासी शिव देवी (35) के परिवार के सदस्यों जम्मू पहुंचने पर ही सच्चाई से पर्दा उठेगा कि महिला के साथ कौन था, अगर उनका पति साथ में आया था तो वह कहा चला गया। फिलहाल महिला के साथ उसकी देखभाल के लिए कोई नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। महिला ने सिर्फ इतना बताया है कि उसे होश नहीं थी, होश आई तो देखा की पेट के  दोनों तरफ से खून निकल रहा है। यह सब किसने किया है, अभी तक उसे पूरी तरह से याद नहीं आ रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी गेस्ट हाउस के संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि महिला को इस हालत में पहुंचाने वाले प्रमुख आरोपी का पता लगाया जा सके। परिवार के लोगों के एक-दो दिन में पहुंचने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed