{"_id":"58bbec124f1c1b046ae7e631","slug":"lady-dead-after-accident-with-tipper","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर की टक्कर से युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर की टक्कर से युवती की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 05 Mar 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
युवती की मौत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से युवती की मौत हो गई। हादसे में दो भैंसों की भी जान गई है। टिप्पर चालक फरार है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 12.30 बजे पर गुज्जरों का डेरा भैंसों को लेकर बेलीचराना से लेकर अखनूर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
जम्मू-अखनूर मार्ग पर मुट्ठी में जम्मू से मिश्रीवाला की ओर जा रहा टिप्पर जेके 02 एयू 6146 भैंसों के झुंड में जा घुसा। टिप्पर ने न सिर्फ भैंसों को अपनी चपेट में लिया, बल्कि भैंसों के साथ चल रही शम्मा (18) पत्री मोहम्मद हुसैन को भी चपेट में ले लिया। हादसे में दो भैंसें मौके पर मर गई, जबकि एक को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
चालक गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस की फ्लाइंग गाड़ी ने घायल शम्मा को जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने टिप्पर को जब्त कर लिया है। युवती के शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया है। मृत भैंसों को पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया। घायल भैंस को पशु चिकित्सक से इलाज के लिए दिखाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन