{"_id":"e72a818784784b57565c37b6de271adc","slug":"kidnapped-woman-found-in-panjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की लोकेशन पता कर महिला को ढूंढ निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की लोकेशन पता कर महिला को ढूंढ निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 Jan 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीनगर पुलिस ने एक मोबाइल नंबर से महिला की लोकेशन पता करके उसे ढूंढ निकाला है। महिला पिछले एक सप्ताह से लापता चल रही थी। पिता ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पता लगने पर मालूम हुआ कि महिला पंजाब में अपने ताया के घर चली गई थी। पुलिस के संपर्क करने पर वह शनिवार को लौट आई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नानक नगर निवासी अवतार सिंह ने उन्हें शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी शादीशुदा बेटी अमनप्रीत कौर किसी वजह से उनके साथ नाराज होकर गई थी फिर अचानक वह एक दिन घर से कहीं चली गई।
विज्ञापन
घर में उसे न पाने पर उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के घर पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। तब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की लोकेशन पता की, तो उसके पंजाब में होने का पता चला।
विज्ञापन
तब पीड़ित पिता अवतार सिंह ने लोकेशन के मुताबिक बताया कि वहां उनके रिश्तेदार का घर है। पुलिस ने संपर्क किया तो अमनप्रीत का पता चल गया और उसे वापस बुलाया गया।