फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kidnaper killed man in kashmir

कश्मीर में अगवा महिला को छुड़ाने गए रिश्तेदार की हत्या

Sat, 18 Mar 2017 08:37 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sat, 18 Mar 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
kidnaper killed man in kashmir
क्राइम - फोटो : Demo Pic.
पुलिस टीम के साथ अपनी अगवा रिश्तेदार महिला को छुड़ाने गए एक युवक की भीड़ ने हत्या कर दी। घटना उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की है। भीड़ ने पहले उसे बंधक बनाकर पत्थरों और लाठियों से मारा, फिर नदी में फेंक दिया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय बशीर अहमद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रफियाबाद के कुतरू-नादिहाल गांव के मुश्ताक अहमद खान ने अपनी पत्नी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोपी का नाम पारनपीला गांव के रहने वाले आशिक खान बताया। पुलिस टीम जब महिला की खोज के लिए निकली तो उसके रिश्तेदार बशीर अहमद खान को भी पहचान के लिए साथ ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम आरोपी के घर के पास पहुंची तो दूसरी तरफ से जबरदस्त पथराव शुरू हो गया। हिंसक झड़प में बशीर समेत कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। इसी दौरान लोगों ने बशीर को बंधक बना लिया और उस पर पत्थराें और लाठियों से वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दल भीड़ से जूझ ही रहा था कि बशीर को लोगाें ने नाले में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed