{"_id":"988d20c911f18c9d15624b53c104f42b","slug":"kargil-colony-shootout-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल: निकाली जा रही हथियारों की डिटेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारगिल: निकाली जा रही हथियारों की डिटेल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Mar 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भठिंडी इलाके की कारगिल कालोनी में मंगलवार की देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने कारगिल कालोनी में रहने वाले उन लोगों की जांच करना शुरू कर दी है, जिनके पास हथियार हैं। पुलिस जांच कर रही है कि किन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं।
विज्ञापन
मौके पर मिली गोलियों और कारगिल्र्र कालोनी से मिलने वाले हथियारों की गोलियों को मैच करके देखा जाएगा कि गोलियां किस गन से चलाई गई हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात आधा दर्जन से अधिक युवकों ने गोलियां चलाकर दहशत मचा दी थी।
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के विवाद में एक गुट के अज्ञात लोगों ने जमकर गोलियां बरसाई थीं। नरवाल पुलिस चौकी प्रभारी, नायत अली का कहना है कि लोगों के लाइसेंसी हथियारों की डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विवादों को जन्म दे रहे भठिंडी के प्लाट
भठिंडी में बनाए जा रहे प्लाट विवादों को जन्म दे रहे हैं। पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें पहुंच रही हैं। अब तो बात मारपीट और गोलियों तक पहुंच रही है। यहां कई भूमाफिया सक्रिय हैं।