फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jewelry recovered from train

ट्रेन से चोरी हुए लाखों के जेवर बरामद

Sat, 06 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 06 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jewelry recovered from train

स्पेशल सराय रोहिला ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के चोरी हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी जीआरपी जम्मू ने बरामद की है। जीआरपी ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जो पश्चिम बंगाल का निवासी है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लगभग 22 लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये नकदी बरामद की। इसमें सोने और हीरे की नौ ईयर रिंग, तीन चेन, एक झुमका, तीन ब्रेसलेट, दो रिंग, दो सेट, एक पेंडैंट, दो चूड़ियां, एक रोज रिस्ट वाच और मेकअप किट शामिल थे।
विज्ञापन


एसएसपी जम्मू सूरम सिंह के अनुसार नोएडा के सेक्टर 48 निवासी निशि खजूरिया 21 जनवरी को उक्त ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनका बैग चुरा लिया। बैग में सोने के जेवर और नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू पहुंचने पर यात्री को जब बैग चोरी होने का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत जीआरपी जम्मू को की। यात्री के अनुसार गांधी नगर जम्मू में रहने वाले अपने अभिभावकों से मिलने के लिए वह 20 जनवरी को दिल्ली से ट्रेन में बैठा था। इसी दौरान किसी ने उनका बैग चुरा लिया।

एसएसपी के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई।

इस दौरान संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ की गई। पुलिस ने उक्त ट्रेन की बोगी में सफर करने वाले तमाम यात्रियों और उनके पीएनआर की जानकारी रेलवे से प्राप्त की और उसकी गहन जांच की।

रेलवे विभाग और आधुनिक तकनीक की मदद से आखिरकार जीआरपी को संदिग्ध का पता चला। आरोपी की पहचान सुभान अली (निवासी कूच बिहार, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई।


आरोपी उसी बोगी में सफर कर रहा था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी तक पहुंचने के लिए एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने आरोपी के ठिकाने पर छापा मार उसे गिरफ्तार कर लिया। आईओ बिशन सिंह, जीआरपी जम्मू के एसएचओ नीरज चौधरी, एसडीपीओ दविंदर सिंह ने गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed