{"_id":"33050d4998069dd2d7e7f868ee3400a8","slug":"jammu-police-helpline-no-are-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के बंद नंबर पर कैसे करें शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के बंद नंबर पर कैसे करें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड में रोजाना हजारों यात्री पहुंचे हैं। आए दिन जहरखुरानी, चोरी, मारपीट, नवजात बच्चों को छोड़ जाने जैसी घटनाएं होती रहती है।
विज्ञापन
लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे बस स्टैंड में स्पीकर लगाकर लैंड लाइन नंबर पर फोन करके सूचित करने के लिए कहा जाता है, लेकिन बदकिस्मती से जिस नंबर को फीड करके घोषणा की जा रही है, वह लैंडलाइन पिछले दस दिनों से बंद चल रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में दूसरे राज्यों और स्थानीय लोगों को अगर किसी प्रकार की सूचना पुलिस को देनी है, तो वह शिकायत कैसे करेंगे, क्योंकि फोन पिछले दस दिन से चल नहीं रहा है। लाउड स्पीकर की एनाउंसमेंट में दिन-रात यह घोषणा की जा रही है।
विज्ञापन
यात्री अपने सामान का ध्यान रखे, खासतौर पर मोबाइल, लैपटॉप और बैग से दूर न जाए, प्लेटफार्म में रखे लावारिस सामान के बारे में सूचित करें, संदिग्ध लोगों के पता चलने पर सूचित करे, इसके लिए बस स्टैंड पुलिस स्टेशन के लैंडलाइन नंबर 0191-2566499 पर तुरंत फोन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनचाही घटना को होने से पहले ही रोका जा सके।
बस स्टैंड में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, यूपी विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं, जिनकी संख्या हजारों में होती है।ऐसे में अगर किसी को किसी मुसीबत की घड़ी में थाने के उस नंबर पर फोन करना पड़ा तो आगे से फोन बंद आएगा।
पूरी रात लाउड स्पीकर पर ऐसी घोषणा की जाती है। इसके अलावा पीर मिट्ठा थाना, सिटी थाना का फोन भी कई दिनों से बंद पड़ा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि बिल अदा नहीं किए जाने के कारण फोन का नंबर बंद हो गया था, लेकिन अब जल्द ही चलने वाला है।