{"_id":"5dfb23818ebc3e87b84ddba5","slug":"jammu-kashmir-police-arrested-drug-smuggler-hasina","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ी नशा तस्कर हसीना, कई बार खाकी को दे चुकी थी गच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ी नशा तस्कर हसीना, कई बार खाकी को दे चुकी थी गच्चा
Thu, 19 Dec 2019 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर में लंबे समय से नशा तस्करी कर रही बर्मा की रहने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मराठा बस्ती त्रिकुटा नगर में पुख्ता सूचना के आधार छापा मारकर महिला को पकड़ा। आरोपी के पास से 500 ग्राम चरस बरामद की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बर्मा की रहने वाली हसीना इस समय मराठा बस्ती में रहती थी। वह लंबे समय से क्षेत्र में नशे की तस्करी में शामिल रही है। हसीना का पति भी कुछ समय पहले गांधी नगर पुलिस द्वारा चरस की तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने मराठा बस्ती में छापा मारा और हसीना से चरस बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हसीना काफी समय से तस्करी कर रही थी। लेकिन हर बार यह गच्चा देकर निकल जाती थी। लेकिन इस बार पुख्ता सूचना पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
वह चरस की सप्लाई करने जा रही थी। वह दूसरे राज्यों से नशीले पदार्थ लाकर जम्मू में बेचती है। इसके संपर्क में कई और बर्मा नागरिक भी हो सकते हैं। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी बर्मा के नागरिक तस्करी के आरोप में पकड़े गए हैं। मराठा वही बस्ती है, जहां पर अधिकतर बर्मा के नागरिक रहते हैं। इस बस्ती में आग की दो घटनाएं भी हो चुकी हैं।