{"_id":"6ac3ea7b181f56610508880e","slug":"elderly-man-beaten-to-death-in-dispute-over-taking-tractor-from-the-field-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145979-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खेत से ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खेत से ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या
विज्ञापन
फोटो05एचएएमपी 35- मृतक राज बहादुर की फाइल फोटो। परिजन
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बे में नहर किनारे स्थित बुधवा डेरा में सोमवार शाम खेत से ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने परिवार के ही दो लोगों पर सब्बल से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी माैके से भाग गए। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कस्बा निवासी राजबहादुर की पत्नी लंगड़ी ने बताया कि पति राजबहादुर ने खेत की जोताई के लिए ट्रैक्टर बुलाया था। शाम करीब चार बजे के बाद खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर परिवार के अर्जुन (55) और जगत (50) से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए राजबहादुर (60) के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दाैरान सिर पर सब्बल से हमला किए जाने से राजबहादुर ने माैके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजन के मुताबिक हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। मृतक और आरोपी एक ही परिवार के होने की बात बताई जा रही है। परिजन का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में थे और विवाद के दौरान उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक राम आसरे सरोज ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।